पीपी कमैचा ब्लॉक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार व मीडिया कक्ष का भूमि पूजन

*पीपी कमैचा ब्लॉक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार व मीडिया कक्ष का भूमि पूजन*

*भाजपा जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख ने किया भूमि पूजन एवं पत्रकारों को किया सम्मानित*

 

चांदा /सुलतानपुर से दधीच विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 

सुल्तानपुर जनपद के विकास खण्ड पीपी कमैचा ब्लॉक परिसर में बुधवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं मीडिया कक्ष का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित कर क्षेत्र के पत्रकारों को पुष्प माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया है। मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को खबर संकलन में सुविधा होगी और ब्लॉक की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी बेहतर होगा। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक प्रशासन हमेशा तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी,ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष सहित क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *