प्रतापगढ़ में पुस्तैनी जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

*प्रतापगढ़ में पुस्तैनी जमीन विवाद में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार*

 

*आसपुर देवसरा पुलिस की कार्रवाई, पिता-पुत्र को घर के पास से दबोचा*

अनिल

प्रतापगढ़,पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा² रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ग्राम मझिगवां में पुस्तैनी आबादी की विवादित भूमि पर भूसा रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला बढ़कर लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अमरगढ़ भेजा गया। जांच में प्रथम पक्ष के राजेंद्र गौतम, सिकंदर गौतम एवं आशीष गौतम तथा द्वितीय पक्ष के रामलाल, शीला देवी, आकाश गौतम और आशीष के बीच मारपीट की पुष्टि हुई। इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा संख्या 95/26 के तहत विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल (50 वर्ष) एवं आशीष (19 वर्ष) निवासी ग्राम मझिगवां, थाना आसपुर देवसरा को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक जयकिशुन यादव तथा कांस्टेबल कैलाश यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *