राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा के मेधावी छात्र सम्मानित

*राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा के मेधावी छात्र सम्मानित*

प्रेम शर्मा

जौनपुर के बक्शा, नौपेड़वा स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| इस अवसर पर सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पारुल जायसवाल उपस्थिति रहीं| मुख्य अतिथि पारुल जायसवाल ने छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय में आने की सलाह दी| ताकि उन्हें शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन मिल सके और उन्होंने अच्छी लिखावट के महत्व पर जोर दिया|

शिक्षक सुनील यादव ने अपने संबोधन में अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया| उन्होंने कहा कि नैतिकता और संस्कार विहीन शिक्षा का कोई मोल नहीं है| और उन्होंने कहा कि हर छात्र में कोई ना कोई प्रतिभा छिपी रहती है| जिसे निखारने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के परस्पर सहयोग की आवश्यकता रहती है|

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया| कक्षा 10 की छात्रा कार्तिक गुप्ता ने 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया| जबकि अनुष्का यादव 74.16 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं|

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार तिवारी ने सफल छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया| प्रधानाचार्य ने छात्रों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की|

और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया|

इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशक पारुल जायसवाल, शिक्षक सुनील यादव सहित अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *