*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा भारत कान्हा गैस पर सिलेंडर के लिए त्राहि त्राहि महीनों बुक करने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा भारत कान्हा गैस पर सिलेंडर के लिए त्राहि त्राहि महीनों बुक करने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर*

*उपभोक्ताओं ने लगाया आरोप ब्लैक करके 1500 में बेचा जा रहा गैस सिलेंडर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा में स्थित भारत कान्हा गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं का कहना है। एक तो सरकार 45 दिन का गैस बुक करने के लिए नियम बनाया है। और गैस बुक होने के बाद महीनों चक्कर लगाने के बाद गैस सिलेंडर मिलता है। भारत कान्हा गैस पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है। इस भीषण गर्मी में । न हीं एजेंसी पर पानी पीने की व्यवस्था न हीं समुचित खड़ा होने की व्यवस्था। उपभोक्ता परेशान है। किसी ने बताया एक महीने से किसी ने 15 दिन , किसी ने 25 दिन से गैस बुक होने के बाद से भारत कान्हा गैस के चक्कर लगा रहा हूं। सुबह लाइन में लग जाता हूं और वापस हो जाता हूं। उपभोक्ताओं ने यह भी कहा। गैस एजेंसी वालों की मिली भगत से सिलेंडर ब्लैक करके 1500 सौ रूपये तक बेचा जा रहा है। जिसके लिए उपभोक्ताओं को समय से सिलेंडर नहीं मिल पाता। जबकि अन्य एजेंसियों पर स्थिति सामान्य है। इस संबंध में जब मैनेजर छेदीलाल से बात की गई। उन्होंने बताया भ्रष्टाचार की कोई बात नहीं है। एक भी सिलेंडर ब्लैक नहीं किया जा रहा है। जो भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं । नियमानुसार दिए जा रहे हैं। एक भी रुपया किसी से अतिरिक्त नहीं लिया जा रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव द्विवेदी से बात की गई। उन्होंने कहा इस संबंध में जो भी शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *