हृद्धेश्वर महादेव मंदिर धनिया मऊ अगरोरा में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

*हृद्धेश्वर महादेव मंदिर धनिया मऊ अगरोरा में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव*

********************

संवाद:अजय पांडे

धनियामऊ अगरौरा स्थित हृदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक उत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन का संचालन विजय प्रसाद पाठक, विमल पाठक, कुशल पाठक एवं नीलेश पाठक द्वारा किया गया। वर्ष 2008 से यह आयोजन लगातार अनवरत रूप से किया जा रहा है। उत्सव के अंतर्गत अखंड रामायण पाठ एवं विधिवत रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव का दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

 

हृदेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करते हैं।

 

मंदिर में आयोजित यह वार्षिक उत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *