*प्रतापगढ़/ थाना क्षेत्र अंतू के अंतर्गत कोलकाता जा रहे युवक पर हुई फायरिंग हाथ पर लगी गोली जांच में जुटी पुलिस*
कोलकाता जाने के लिए घर से निकलकर टैंकर के पास पहुंचे चालक को चार बाइक से आए असलहा धारियों ने गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से चालक घायल हो गया। हमलावर भाग निकले। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए

कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी 40 वर्षीय इसराज, पड़ोस के 25 वर्षीय आदिल कोलकाता में गैस का टैंकर चलाते हैं। तीन दिन पहले वह घर आए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे दोनों कोलकाता जाने को घर से निकले। गांव के बाहर विद्यालय के पास खड़े टैंकर के करीब पहुंचे तभी सेतापुर की ओर से चार बाइक से 7-8 युवक पहुंचे और दोनों से विवाद करने लगे। बताते हैं कि बाइक सवार युवकों में पांच के हाथ में असलहे थे। बात बढ़ी तो पत्थर चलने लगे। एक युवक ने फायर भी कर दिया। आदिल के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। गांव के लोग आने लगे तो हमलावर भाग निकले। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए। एसओ आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायल को गोली नहीं लगी है। जाललेवा हमले का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना हैं।
Post Views: 555