अनियंत्रित कर पेड़ से टकरा कर खाई में गिरी, हादसे में डॉक्टर व पत्नी घायल

*अनियंत्रित कर पेड़ से टकरा कर खाई में गिरी, हादसे में डॉक्टर व पत्नी घायल*

********************

*संवाद: माता चरण पांडे*

तेजीबाजार क्षेत्र के अटरा गेट के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएचसी महराजगंज में तैनात डॉक्टर आदिल अंसारी अपनी पत्नी तरुण्नम निशा के साथ वाराणसी से महराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान तेजीबाजार मार्ग पर उनकी वैगन आर कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार खाई में जा गिरी।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायल महिला को कार से बाहर निकाला। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने लाया गया है और घायल महिला का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *