3 दिवसीय श्री परशुराम कथा का आयोजन, 17 अप्रैल से होगा शुभारंभ

3 दिवसीय श्री परशुराम कथा का आयोजन, 17 अप्रैल से होगा शुभारंभ

लखनऊ। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तिलकेश्वर महादेव बी.आई.पी. रोड, आलमबाग (नियर इको गार्डन) में 3 दिवसीय दिव्य भव्य श्री परशुराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल 2026 तक चलेगा।

कथा का वाचन परम पूज्य प्रातः स्मरणीय पूज्यपाद श्री श्री देवेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। कार्यक्रम का समय प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

आयोजन समिति के अनुसार, कथा के प्रथम दिन पंचांग पूजन एवं दिव्य कथा का शुभारंभ किया जाएगा, जबकि 19 अप्रैल को कथा का विश्राम होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री रामकुमार व श्रीमती संध्या वाजपेयी हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्री तिलकेश्वर महादेव सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

वहीं, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी योगेश दीक्षित जी की विशेष उपस्थिति भी कार्यक्रम में रहेगी।

आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *