*नवीन परती की जमीन पर अवैध निर्माण कार्य को हटाने की शिकायतकर्ता ने प्रशासन से की मांग , छतौनाकला गांव का मामला*
दधीच विश्वकर्मा
चांदा, सुल्तानपुर
चांदा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छतौनाकला में ग्रामसभा की सरकारी जमीन नवीन परती पर हो रहे अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। गांव निवासी समई पाल पुत्र जोखई पाल ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के अनुसार, गाटा संख्या 70 रकबा लगभग 0.1420 हेक्टेयर नवीन परती भूमि है, जो ग्रामसभा की संपत्ति है और लंबे समय से गांव के आम रास्ते के रूप में उपयोग में रही है।आरोप है कि गांव के कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा कर पक्का निर्माण करा रहे थे, जिससे लगभग कई घरों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि निर्माण कार्य के विरोध पर दबाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य जारी था।मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती, तो ग्रामसभा की जमीन पर स्थायी कब्जा हो जाता और आम रास्ता पूरी तरह बाधित हो जाता।शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि न केवल अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया जाए, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।वही संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल शिव बालक से बात की गई उन्होंने बताया वह निर्माण कार्य अपने पट्टे में करा रहे हैं
