सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज

*सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में नए सत्र का उत्साहपूर्ण आगाज*

 

*बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत, बाटी गई बच्चों की प्रिय वस्तुएं*

********************

*संवाद शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ (जौनपुर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों ने तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया।

नवप्रवेशित विद्यार्थियों के साथ-साथ पूर्व में नामांकित बच्चों का भी अभिनंदन करते हुए शिक्षकों ने उन्हें टॉफी, मिठाई एवं खिलौने वितरित कर मुंह मीठा कराया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

 

क्षेत्र के फिरोजपुर, जमऊपट्टी, कछौरा, रतासी तथा महमूदपुर सहित विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में सत्रारंभ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुछ विद्यालयों में छात्रों को उनकी प्रगति रिपोर्ट भी वितरित की गई, जिसे प्राप्त कर बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए।

इस मौके पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रवीण प्रजापति, रमेश चंद्र, संदीप गौतम, शिक्षा मित्र संतोष शुक्ला, डॉ. प्रकाश शुक्ला, विजय सिंह, रामजी, प्रधानाध्यापक कमलेश उपाध्याय, सहायक अध्यापक राज बहादुर सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

नए सत्र के पहले दिन बच्चों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के उत्साह ने पूरे विद्यालय परिसर को आनंदमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!