*अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, दो घायल*
********************
*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के बछुआर गांव के पास सोमवार सुबह एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान सीतापुर निवासी सोनू और सोहन के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वैन वाराणसी से लखनऊ की ओर टेंट का सामान लेकर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
