गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण की विधायक रमेश मिश्रा ने रखी आधारशिला

*गजेन्द्रपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण की विधायक रमेश मिश्रा ने रखी आधारशिला*

********************

*संवाद: शिवपूजन मिश्रा*

बदलापुर (जौनपुर)। तहसील क्षेत्र के गजेन्द्रपुर गांव के पास गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण के लिए रविवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्राने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। पुल के निर्माण से क्षेत्र के कई दर्जन गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा समय की भी बचत होगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से जौनपुर और सुल्तानपुर जनपद के बीच आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। गोमती नदी के दूसरे किनारे बसे सुल्तानपुर जनपद के ग्रामीणों को भी इस पुल से काफी लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। पीपा पुल बनने से आसपास के गांवों—गजेन्द्रपुर, नौरंगाबाद, बुढ़नीपुर, लखनीपुर, रमनीपुर और कृष्णापुर के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक का उद्बोधन सूर्यास्त तक चलता रहा। पुल निर्माण की आधारशिला रखे जाने की खबर से आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद देते हुए इस पहल को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, गिरीश चंद्र मिश्रा, प्रधान संघ उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, ग्राम प्रधान हुकम यादव, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, ग्राम रोजगार सेवक संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, कंकड़ सिंह, मंगला सिंह, कल्लू सिंह, प्रधानाचार्य शिवप्रकाश तिवारी, अमरजीत, रिंकू सिंह, जटाशंकर पांडेय, ध्रुवराज सिंह, विनय शर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, जयनाथ तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *