बदलापुर खुर्द बाजार में सीसी रोड निर्माण से व्यापारियों में खुशी

*बदलापुर खुर्द बाजार में सीसी रोड निर्माण से व्यापारियों में खुशी*

**************”******

*संवाद :अजय कुमार पांडे*

बदलापुर (जौनपुर)। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बदलापुर खुर्द बाजार में लगभग 250 मीटर लंबी व 3 मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण कार्य कराए जाने से स्थानीय व्यापारियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे बाजारवासियों को इस कार्य से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सनी शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा के प्रयास से बदलापुर खुर्द के व्यापारियों को यह सौगात मिली है। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार अजय सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

 

इस दौरान व्यापारियों ने सड़क निर्माण कार्य की सराहना करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही बाजार के व्यापारियों ने विधायक से अनुरोध किया कि जिस प्रकार अन्य बाजारों में एटीएम और वाटर कूलर की व्यवस्था कराई गई है, उसी प्रकार बदलापुर खुर्द बाजार में भी एक वाटर कूलर लगवाने की कृपा करें, जिससे बाजार आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, वीरेंद्र यादव (फौजी) बीरभानपुर, सुनील गुप्ता, विकास स्वर्णकार, अरविंद कुमार गौतम, छोटू जायसवाल, जितेंद्र सिंह, ननकू चौबे, शिवशंकर साहू, अजय कुमार पांडेय, पत्रकार संदीप शुक्ला, पिंटू, अखिलेश चंद शुक्ला, जमुना गुप्ता सहित बाजार के अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *