प्राथमिक विद्यालय सिंधी लश्कर (मछली गांव) में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

*प्राथमिक विद्यालय सिंधी लश्कर (मछली गांव) में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मूल्यांकन परीक्षा आयोजित*

********************

*संबाद :अजय पांडे*

बदलापुर/जौनपुर। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय सिंधी लश्कर में उल्लास योजना के तहत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शिक्षार्थियों ने भाग लिया।

 

परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया गया। इस दौरान केंद्र पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के पश्चात प्रश्नपत्रों का संबंधित विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन कर बीआरसी कार्यालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम बहादुर सिंह की देखरेख में परीक्षा का संचालन किया गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक किसकांत यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा और परीक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जौनपुर के निर्देशानुसार विकास खंड के सभी संबंधित विद्यालयों में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नवसाक्षरों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहे और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *