*फर्जी पत्रकार बनकर 44 लाख की ठगी! सोशल मीडिया ग्रुप में अफसरों को जोड़कर जमाया रौब*
सुशील कुमार शुक्ला
लंका थाना क्षेत्र में खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति पर 44 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर उसमें कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी जोड़ रखा है, जिससे वह खुद को बड़ा पत्रकार बताकर लोगों पर धौंस जमाता रहा। सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास न तो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान का पत्रकारिता से संबंध है और न ही वह ठीक से शिक्षित बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने अखबार का लोगो लगाकर और खुद को पत्रकार बताकर लोगों का भरोसा जीता और इसी आड़ में लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दे दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप में अधिकारियों की मौजूदगी दिखाकर अपना प्रभाव जमाता है, जिससे लोग उसे प्रभावशाली पत्रकार समझ बैठते हैं। अब 44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं लोगों का आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति हाईस्कूल-इंटर तक पास नहीं है और सिर्फ अखबार का लोगो लगाकर खुद को पत्रकार बताता है
