*घाघरपारा बाजार में आर्या जन सेवा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन*
*******************
*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*
सिगरामऊ/घाघरपारा। क्षेत्र के घाघरपारा बाजार में आर्या जन सेवा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन ग्राम पंचायत महमूदपुर के ग्राम प्रधान संजय प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संजय प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा केंद्र के संचालन से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग एवं विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के खुलने से बहरीपुर, रतासी, घाघरपारा, महदा, महमूदपुर, जगदीशपुर सहित दर्जनों गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
ग्राहक सेवा केंद्र एवं आर्या जन सेवा केंद्र का संचालन श्री अतुल विश्वकर्मा एवं अरविंद विश्वकर्मा द्वारा किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में पूर्व प्रधान जय नारायण उपाध्याय, नन्हे सिंह, शशि, सत्यनारायण सिंह, विक्रम सिंह, रिंकू सिंह, रमेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान संजय प्रताप सिंह तथा जन सेवा केंद्र संचालक श्री अतुल विश्वकर्मा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।
