शराब ठेका के पास मिला युवक का शव

*शराब ठेका के पास मिला युवक का शव*

प्रेम शर्मा

जौनपुर :सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर-पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पाया गया। मृतक की पहचान लपरी गांव निवासी राधेश्याम बिन्द (36)बर्ष के रूप में हुई है।सुबह-सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को देखा, जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि राधेश्याम के दो भाई मुंबई में रहते हैं। जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, वे जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने अनुरोध किया है कि परिवार के सभी सदस्य आने तक आगे की कार्रवाई रोकी जाए। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर पांडेय ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता है कि आखिरकार युवक की मृत्यु कैसे हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों काे राधेश्याम की मृत्यु ने चौंका दिया है। इस मामले में पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!