आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी

*आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मी*

प्रेम शर्मा 

जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात लूट के आरोपित को पकड़ने गई एसओजी टीम एवं पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले की सूचना पर पहुंचे बक्शा थानाध्यक्ष के वाहन सहित कई वाहनों को भी ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। सूचना पर कई थानों की फोर्स गांव में पहुंच गई। कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह एसओजी टीम के साथ रात करीब साढ़े नौ बजे बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव की अनुसूचित बस्ती में लूट के मामले में आरोपित पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए पहुंचे थे।

पंकज के दादा पन्ना की तेरहवीं शुक्रवार को है। ऐसे में तमाम लोग घर पर जुटे थे। पुलिस पहुंची तो घर के साथ ही ग्रामीणों ने एसओजी टीम एवं पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में एसओजी सिपाहियों के अलावा सिकरारा थाने के एक उपनिरीक्षक विनोद सिंह के घायल हो गए।

उधर, सूचना पर पहुंचे बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के वाहन का शीशा टूट गया। बवाल की सूचना पर करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *