*प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्रांतर्गत महडौ़रा मंदिर पर महाशिवरात्रि को लेकर आज से ही मेले की तैयारियां जोरों पर*
*शिव मंदिर की महीनो से बंद पड़ी हाई मास्ट लाइट, अधिकारी मौन*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा क्षेत्र के महड़ौरा ग्राम सभा में गोमती नदी के किनारे स्थित हजारों वर्ष पुराना लोकप्रिय शिव मंदिर है। यह शिव मंदिर सुल्तानपुर,जौनपुर व प्रतापगढ़ तीन जनपद के बॉर्डर पर स्थित है ।
इसी शिव मंदिर पर अंग्रेजो द्वारा चलाया गया आरा व अंग्रेजो द्वारा मंदिर को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई परंतु यह भव्य शिव जी का मंदिर धर्म व आस्था का केंद्र बना हुआ है। जहां श्रावण मास और महाशिवरात्रि पर दूर दूर से हजारों लोग दर्शन करने आते है । जनपद सुल्तानपुर के श्रद्धालु गोमती नदी में नाव द्वारा नौका विहार करके शिव मंदिर दर्शन पूजन करने आते आते हैं। ऐतिहासिक शिव मंदिर की शोभा बढ़ाने हेतु पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह द्वारा हाई मास्ट लाइट लगवाई गई थी। जो विगत कई माह से बंद है। इस पर आसपुर देवसरा खण्ड विकास अधिकारी से बात की गई थी । तो उनके द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है । जो कि यह शिव मंदिर नगर पंचायत ढकवा से भी सटा है । वर्तमान में पट्टी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुराग सिंह चार्ज लिए हुए हैं। उनसे भी बात की गई थी। जिनके द्वारा आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक हाई मास्क की समस्या बरकरार है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र से बात की गई। तो उन्होंने कहा तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर हाई मास्क लाइट की समस्या को दूर कराया जाएगा ।खबर लिखे जाने तक तहसीलदार पवन सिंह मौके पर गए थे। मंदिर परिसर की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और हाई मास्क लाइट की समस्या महाशिवरात्रि के पहले निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
