*लम्भुआ पशु चिकित्सालय में हो रहे सफल ऑपरेशन, दूर-दूर से पहुंच रहे पशुपालक*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुलतानपुर*
लम्भुआ स्थित पशु चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य द्वारा प्रतिदिन छोटे एवं बड़े पशुओं के लगभग 1 से 2 ऑपरेशन सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से किए जा रहे हैं। चिकित्सालय में उपचार की बेहतर व्यवस्था के कारण क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ से भी पशुपालक अपने पशुओं का इलाज कराने पहुंच रहे हैं और सफल ऑपरेशन के बाद संतुष्ट होकर अपने घर लौट रहे हैं।
चिकित्सालय के साथ-साथ आसपास की गौशालाओं में भी पशुओं का नियमित टीकाकरण एवं देखरेख डॉक्टर के दिशा-निर्देशन और मौजूदगी में किया जा रहा है। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं और सुविधाओं का लाभ आम जनता को सुचारु रूप से मिल रहा है, जिससे पशुपालकों में विश्वास बढ़ा है।
इसके अलावा अस्पताल परिसर में नागरिक सूचना बोर्ड के माध्यम से इलाज एवं शुल्क संबंधी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय की कार्यप्रणाली और सेवाओं की सराहना करते हुए इसे काबिले-तारीफ बताया है।
