*प्रतापगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग व थाना महेशगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को हीरागंज बाजार स्थित मन्नत क्लीनिक के संबंध में प्राप्त सूचना पर संज्ञान लिया गया, जहाँ कथित डॉ० अरशद अहमद द्वारा अवैध रूप से मरीजों को देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना के क्रम में उपमुख्य चिकित्साधिकारी – प्रतापगढ़ डॉ० आजाद अहमद मय – हमराह स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिसमें डॉ० आरपी सिंह (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी) एवं डॉ० राजेश – कुमार द्वारा थाना महेशगंज पुलिस के उ०नि० प्रभाशंकर सचान के साथ – संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उक्त क्लीनिक कार्यालय में पंजीकृत नहीं पाया गया निरीक्षण/छापेमारी के दौरान अवैध रूप से संचालित क्लीनिक से 6 बंडल राजकीय औषधियाँ बरामद की गईं तथा कथित डॉक्टर अरशद अहमद पुत्र डॉक्टर इजहार अहमद निवासी कुण्डा बस स्टेशन रोड, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ को हिरासत में लिया गया। उक्त संबंध में थाना महेशगंज पर मु०अ०सं० 30/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस,धारा 27 (ख) (क्क) औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा धारा 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के अंतर्गत 1 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज राधेश्याम के नेतृत्व में थाना महेशगंज के उ०नि० प्रभाशंकर सचान द्वारा अभियुक्त डॉक्टर अरशद अहमद पुत्र डॉक्टर इजहार अहमद निवासी कुण्डा बस स्टेशन रोड, थाना कुण्डा, जनपद प्रतापगढ़ को हीरागंज बाजार स्थित मन्नत क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया।
