*थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
—————————————
*संवाद– शिवपूजन मिश्रा*
बदलापुर
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व श्री विवेक कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय मय हमराह हे.का. भाईलाल के द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त सुरेश पुत्र नंदलाल ग्राम बैंती कला थाना चांदा जिला सुल्तानपुर संबन्धित मु0अ0सं0 215/2025 धारा 69/89/351(2) BNS थाना बदलापुर मे कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक 11.06.25 समय 07.15 बजे राम जानकी मंदिर तिराहा के पास हिरासत पुलिस में लिया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*
