*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा अमरगढ़ पेट्रोल पंप के समीप बाइक व कार की टक्कर दो घायल एक की मौत*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत सीतापुर गांव निवासी अनिल कनौजिया व सुरेश सिंह शनिवार की समस करीब 7:00 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे
इस दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही मारुति वैन में जा टकराई जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों को इलाज के लिए जौनपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रात करीब 9:00 बजे अनिल कनौजिया की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दिनेश सिंह का इलाज चल रहा है
इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान सुरेश चौरसिया ने उन्हें घटना की जानकारी दी है। गंभीर रूप से घायल अनिल की जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत होने की सूचना मिली है बैन व बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जाएगी। रात करीब 10:00 बजे सुरेश चौरसिया ने बताया कि जौनपुर से प्राइवेट वाहन से शव घर लाया जा रहा है जो देर रात तक पहुंचाने की संभावना है।
