एक जून से शुरू होंगी बीएड-एमएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

*एक जून से शुरू होंगी बीएड-एमएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं*

********************

*अरुण कुमार जायसवाल जिला ब्यूरो*

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड एवं एमएड सम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक जून से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएंगी।

 

विश्वविद्यालय के अनुसार जौनपुर और गाजीपुर जनपद में कुल 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गाजीपुर में 11 तथा जौनपुर में 13 केंद्र शामिल हैं। परीक्षा में करीब 32 हजार परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

 

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देश महाविद्यालयों को भेज दिए गए हैं। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *