*प्रतापगढ़ पट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमापुर मोड़ के समीप ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की हुई मौत*
*ट्रेलर चालक की गलती से बुझ गया घर का इकलौता चिराग घटना का लाइफ फुटेज आया सामने*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जनपद के बीबीपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का इकलौता बेटा आदित्य प्रताप सिंह अपने चचेरे भाई अंश के साथ शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे सड़क के किनारे खड़ा था।
नारंगपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात तेज रफ्तार डंपर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर कर लहू लुहान हो गए। घटना के बाद जुटे लोग दोनों को अस्पताल लेकर आए। जहां पर आदित्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि अंश का उपचार किया गया। अभिभावक पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए
शव घर लेकर चले गए वहीं घटना की जानकारी होते ही ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह ब्लॉक प्रमुख रामगंज राकेश प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील सिंह पेशकार संजीव सिंह ,रवि सिंह ,दिनेश प्रताप, बुदुल सिंह, अजीत सिंह ,नगर अध्यक्ष अशोक जायसवाल ,समेत सैकड़ो की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए
रात करीब 8 बजे कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज उनके उन्हें प्राप्त हुआ है डंपर की तलाश की जा रही है जल्दी उसे पड़कर थाने लाया जाएगा।
