*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 पर ससुराल जा रहे युवक का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर*
*पुलिस की तत्परता से युवक की बची जान ढकवा के निजी अस्पताल में कराया भर्ती*
अनिल मिश्र
प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एन एच 731 फोर लेन नगर ढकवा मोड़ पर अज्ञात वाहन और मोटर साइकिल से जबरजस्त टक्कर हो गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना 112 और ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव को दी गई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी अपने हमराही नंद किशोर के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
वहां 112 नंबर भी मौजूद थी। बिना देरी किए थ्री व्हीलर से उठाकर ढकवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर द्वारा बताया गया। युवक का एक पैर टूट गया है और सर में काफी चोटे आई है। यदि पुलिस समय पर न लाती तो युवक की जान भी जा सकती थी।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शुभम पुत्र पारसनाथ ग्राम देवलपुर थाना लंभुआ का रहने वाला बताया है।
जो अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स से जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल्याणपुर अपनी ससुराल जा रहा था। और रास्ते में ही एक्सीडेंट हो गया। पुलिस द्वारा परिवार वालों को भी इसकी सूचना दी गई है ।मौके पर परिवार वाले पहुंच गए हैं। और युवक का इलाज जारी है।
