सेवार्थम फाउंडेशन ने जरूरतमंदों में बांटी रजाइयाँ व मच्छरदानियाँ
लंभुआ (सुल्तानपुर)।
ठंड को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए रजाई एवं मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रजाई व मच्छरदानी पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसके निःस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान यह बात सामने आई कि सेवार्थम फाउंडेशन भले ही खुशियों के अवसरों पर उपस्थित हो या न हो, लेकिन जब किसी गरीब व जरूरतमंद परिवार पर दुख के बादल मंडराते हैं, तब यह संस्था संजीवनी बनकर उनके साथ खड़ी होती है। फाउंडेशन न केवल उनके दुखों को कम करने का प्रयास करता है, बल्कि उन्हें नई ऊर्जा और संबल भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आशीष तिवारी के बड़े भाई अमित तिवारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता धोपाप मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद ने की।
मुख्य अतिथि अमित तिवारी ने कहा कि डॉ. आशीष तिवारी के मार्गदर्शन में सेवार्थम फाउंडेशन लगातार गरीबों व असहायों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी संस्था इसी तरह समाजसेवा के कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनुपम निषाद के साथ पवन निषाद, प्रिंस तिवारी, सचिन प्रजापति, संदीप यादव, उमेश तिवारी, कमलेश दुबे सहित गढ़ व धोपाप मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त आचार्य चंद्रकेश मिश्रा, विवेक तिवारी, लवलेश दूबे, विपिन शुक्ला, शिवम दुबे, धर्मेंद्र तिवारी समेत सेवार्थम फाउंडेशन के अधिकांश सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
रजाई वितरण से जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
