ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया; युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान* डिजिटल लिटरेसी पर भी बल

*ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया; युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान* डिजिटल लिटरेसी पर भी बल

*सिंगरामऊ, जौनपुर:*

स्थानीय ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति, सिंगरामऊ के तत्वावधान में संस्था सचिव डॉक्टर अंजु सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ विभिन्न गांव में मनाया गया। यह दिवस महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता श्री महेन्द्र शुक्ला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” के मूल मंत्र को अपनाकर देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा की संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह के अनुसार हमारी समिति का उद्देश्य स्वामी जी के इन विचारों को घर-घर तक पहुंचाना और महिलाओं व युवाओं को सशक्त बनाना है।”

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में, समिति की अध्यक्ष ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों और स्थानीय निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर

संस्था सदस्य महेन्द्र शुक्ला ने बताया कि संस्था द्वारा सरकार की मंशा युवाओं के बीच डिजिटल साक्षरता बढ़ाने और उन्हें सरकारी डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है । इसके अन्तर्गत डिजी लॉकर की जानकारी देते हुए उनके मोबाइल फोन डिजी लाकर जो कि डिजिटल इंडिया पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,और जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके आधिकारिक दस्तावेज़ों का क्लाउड आधारित, सुरक्षित भंडार प्रदान करना है तथा भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलना है।

डिजी लॉकर एक सुरक्षित सरकारी क्लाउड-आधारित प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ आप अपने दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और शैक्षिक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में संग्रहीत कर सकते हैं।

युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी देना और डिजी लॉकर बनवाना उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे आसानी से सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं और डिजिटल दुनिया का सुरक्षित रूप से उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!