तीन दिवसीय रामकथा सुनकर भक्ति में डूबे श्रोता

*तीन दिवसीय रामकथा सुनकर भक्ति में डूबे श्रोता*

*********************

*संवाद :शिवपूजन मिश्रा*

सिगरामऊ। राजर्षि कुंवर श्री पाल सिंह जी की पुण्य स्मृति में स्थानीय राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज में चल रही अमृतमयी तीन दिवसीय रामकथा में मंगलवार को आचार्य पंडित प्रकाश चंद्र विद्यार्थी जी ने भगवान राम के विविध प्राकट्य कारणों का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने भक्त नारद के प्रसंग को समझाते हुए बताया कि किस प्रकार मोहग्रस्त होने पर भगवान ने स्वयं कष्ट सहकर भी अपने भक्त का भ्रम दूर किया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों की रक्षा माता के समान करते हैं—जिस तरह माता अपने बालक की भलाई के लिए कठोर निर्णय भी ले लेती है, उसी प्रकार भगवान भी अपने भक्तों को भटकने से बचाते हैं।

कथा के दौरान पूज्य महाराज जी ने स्वयंभू मनु–सतरूपा के तप, जय–विजय की कथा, राजा प्रताप भानु की कथा सहित भगवान के जन्म के कई दिव्य कारणों का उल्लेख किया। राम जन्मोत्सव का दृश्य और भव्य झांकी देखकर श्रोता भक्त भावविभोर हो उठे। विद्यालय के संरक्षक कुंवर जय सिंह जय बाबा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कथा के अंत में आरती व प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ आशीष कुमार सिंह समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *