*दियावा गांव निवासी किसान की विषैले जंतु के काटने से हुई मौत, घर में मचा कोहराम*
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता तीखी आवाज 24.in मछली शहर*
मछली शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के दियावा गांव निवासी 58 वर्षीय किसान की विषैले जंतु के काटने से दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि उक्त गांव निवासी कमला शंकर शुक्ला खेत में घास फूस साफ कर निराई का काम कर रहे थे कि अचानक उनके हाथ में एक विषैले जंतु ने काट लिया परंतु वे कांटा चुभने की शंका पर बने रहे ।काफी देर बाद उन्हें चक्कर आने की शिकायत होने पर परिजन उन्हें मछली शहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए , वहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ,जहां उनकी रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार तथा सगे संबंधियों में कोहराम मच गया।
