*सबेली पड़ान में भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़*
*********************
*संवाद:ओम प्रकाश मिश्रा*
सुजानगंज। क्षेत्र के सबेली पड़ान स्थित धनुष यज्ञ बाग में श्री गणेश मंदिर परिसर में स्थापित नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी की भव्य मूर्ति का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अनावरण किया गया। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से की गई मूर्ति स्थापना के साथ ही पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल व्याप्त हो गया।
मूर्ति अनावरण के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ब्राह्मण समाज की एकता और उत्थान के उद्देश्य से किया गया था। स्थानीय समाजसेवी पं. भोला नाथ मिश्र ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना की इच्छा थी, जो क्षेत्रवासियों के सहयोग से पूर्ण हो पाई है।
ठंड को देखते हुए समाजसेवी भोलानाथ मिश्र द्वारा सबेली और नारीपुर ग्राम सभाओं के जरूरतमंद व असहाय लोगों को 500 कंबलों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वे घर-घर जाकर कंबल वितरण का कार्य जारी रखेंगे।
कार्यक्रम में गिरीश चंद्र त्रिपाठी (पूर्व कुलपति, बीएचयू), भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्र, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शंकर दुबे (अज्जू), मनोज द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, पूर्व विधायक लेन तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे, धर्मेंद्र पांडे, ऋषिकांत पांडे, विनोद तिवारी, छोटेलाल पांडे, अवधेश पांडे, राकेश पांडे, शिवकुमार पांडे, राजकुमार पांडे (बाबा), ज्ञान प्रकाश पांडे, ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडे (नेता), जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह, श्याम बिहारी शुक्ला प्रधान मुंगरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
