*बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई डॉक्टर सर्जन “अरुण राजेश सिंह” की नियुक्ति लोगों में खुशी की लहर*
======================
*शिवपूजन मिश्रा*
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.बदलापुर जौनपुर*
बदलापुर
बदलापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई सालों से रिक्त चल रहे सर्जन के स्थान की पूर्ति मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर दी है। अब सर्जन के स्थान पर सर्जन डॉक्टर अरुण राजेश सिंह की नियुक्ति हुई है। यह स्थान विगत कई वर्षों से डॉक्टर सर्जन महेंद्र यादव के जाने के बाद से खाली चल रहा था, और मरीजों को ऑपरेशन के लिए प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था और उन्हें दर-दर भटकना पड़ता था।कुछ मरीजों को तो दूरस्थ जाते-जाते उनकी मौत हो जाती थी। आपको बताते चलें कि बदलापुर सी.एच.सी. अधीक्षक डॉक्टर संजय दुबे के नेतृत्व में जहां सुबह से ही काफी संख्या में मरीजों की ओपीडी कुशल डॉक्टरो द्वारा की जाती है वहीं अब एक सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति से अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुविधा में चार चांद लग गया है। क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश चंद्र मिश्रा व क्षेत्रीय जनता द्वारा भी सर्जन की नियुक्ति की बराबर मांग की जा रही थी।