तेजीबाजार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*तेजीबाजार पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*********************

*संवाद: माता चरण पांडे*

जौनपुर। तेजीबाजार थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त रोहित यादव पुत्र राम केवल यादव निवासी नेवढ़िया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 25 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कंधी चौराहे से दबोच लिया।

 

अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-131/2025 के तहत धारा 363, 366, 376, 323, 506 भा0दं0सं0 एवं पाक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है। बताया गया कि आरोपी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था।

 

यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह तथा कांस्टेबल संदीप खरवार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *