मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को किया गिरफ्तार

*मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने एक मनचले युवक को किया गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने सोमवार को एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया|

थाना खेतासराय क्षेत्र के बादशाही तालाब के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर मिशन शक्ति टीम ने दबिश दी और टीम ने मौके से 20 वर्षीय मोहम्मद नौशाद पुत्र मोहम्मद अब्दुल मन्नान निवासी युनुसपुर थाना खेतासराय को पकड़ा|

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता(बीएनएसएस)की धारा 296 के तहत कार्यवाही करते हुए शांति भंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश किया गया|

इस अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निर्देशन में की गई |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, महिला मुख्य आरक्षी रीना राव और महिला आरक्षी नेहा यादव शामिल थीं| पुलिस के अनुसार मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़खानी एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *