*अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
प्रेम शर्मा
शाहगंज में शुक्रवार को “मिशन शक्ति” एंटी रोमियो टीम ने रास्ते से गुजरने वाली लड़कियों, महिलाओं से छेड़छाड़ एवं अश्लील टिप्पणी करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है| मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मून स्कूल के पास एक युवक लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा है| सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया| गिरफ्तार युवक की पहचान समर बहादुर उर्फ सूरज पुत्र वीरेंद्र राजभर निवासी सबरहद उजरौटी थाना शाहगंज के रूप में हुई है| उसके खिलाफ मु0अ0सं0-336/2025 धारा 396- बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है| यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में हुई| प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है| किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अश्लील हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा| गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह उप निरीक्षक चंद्रभान यादव, कांस्टेबल अजय वर्मा महिला कांस्टेबल विजयलक्ष्मी, आरती गौड और कांस्टेबल अन्तिमा सिंह शामिल रहीं|
