प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी संपूर्ण समाधान दिवस में न पहुंचने से फरियादी हुए निराश

*प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी संपूर्ण समाधान दिवस में न पहुंचने से फरियादी हुए निराश*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के पट्टी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी के नहीं पहुंचने से फरियादी निराश लौटे। कार्यक्रम में कुल 255 शिकायतें दर्ज की गईं।विभिन्न विभागों से प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 112, पुलिस विभाग से 26, विकास विभाग से 42, समाज कल्याण से 8, शिक्षा विभाग से 5, स्वास्थ्य विभाग से 3 और अन्य 59 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से केवल राजस्व विभाग के 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।धरौली मधुपुर के हरकेश बहादुर ने अपनी भूमि पर कनोडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जबरन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। पट्टी के हीरालाल ने पुश्तैनी रास्ते को अवैध तरीके से बंद करने की शिकायत की।कन्धई मधुपुर के नजमे हसन ने चकबंदी न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। गुलजार ने बीएलओ पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने में लापरवाही बरतने और प्रभावशाली लोगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *