जीएसटी दरों में बदलाव गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं : शंकर गिरी

जीएसटी दरों में बदलाव गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं : शंकर गिरी

 

विश्व के सबसे ताकतवर देश द्वारा भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता: शंकर गिरी

 

केंद्र सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती कर आम जनता को राहत दी है : पुष्पराज सिंह

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी ने सीहीपुर स्थित कार्यालय पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी के 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत हुआ जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की और मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप मे प्रदेश मंत्री शंकर गिरी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। उसके बाद जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह एव कार्यक्रम के संयोजक डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह ने अंगवस्त्र एव पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किये।

 

मुख्य अतिथि एव वक्ता के रूप मे प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने अपने संबोधन में कहा कि जब देश में पहली बार जीएसटी लागू हुई थी तब भी केंद्र में भाजपा सरकार ने कर सुधारों में क्रांति लाई थी। उन्होंने बताया कि सरकार ने जीएसटी दरों में फिर से बदलाव किए हैं, जो गरीब और आम जनता की भावनाओं को समर्पित हैं। सरकार ने खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों पर शुल्क कम करके जन कल्याण का कार्य किया है। व्यापारियों की सुविधा के लिए जीएसटी दरों का सरलीकरण भी किया गया है।

 

उन्होंने आगे कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने के लिए भारतीय निर्मित उत्पादों पर जीएसटी दरें कम की गई हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्व के सबसे ताकतवर देश द्वारा भारत पर लगाया गया 50% टैरिफ भी भारत के विकास को नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के इस दौर में एक नए भारत का निर्माण हो रहा है, जो पड़ोसी देश के प्रायोजित आतंकवाद को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से जवाब देने में सक्षम है। भारत की बढ़ती ताकत को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है।

 

विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए सुधार की पूरी जानकारी जल्द ही सबको उपलब्ध हो जाएगी

जिन-जिन वस्तुओं पर जीएसटी की दरों को कम किया गया है। उसकी पूर्णता जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों तक सरकार द्वारा किए गए सुधारो की भी जानकारी दी जाएगी। सरकार ने सभी वर्गों के जीवन को सरलीकरण बनाने के लिए जीएसटी की दरों में ऐतिहासिक कटौती की है।

 

पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 106 लोक-कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है और इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है देश में लगभग 1650 छोटी-बड़ी पार्टियों में से आज सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंदर आतंरिक लोकतंत्र बचा हुआ है। यदि पार्टी के अंदर ही लोकतंत्र नहीं है तो वह देश का भला कभी नहीं कर सकती।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कर सुधारों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। जीएसटी दरों में कटौती कर आम जनता को राहत दी गई है। व्यापारियों तक इन निर्णयों की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

 

कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल टी डी कालेज वीरेंद्र सिंह मनोज सिंह वत्स रविकांत सिंह राजेश पाण्डेय अमित श्रीवास्तव सुशील मिश्र सुनील तिवारी पीयूष गुप्ता शनी सिंह सिद्धार्थ सिंह दिलीप शर्मा एव प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *