प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली केअंतर्गत ठनेपर गोपापुर गांव में दो वर्ष की बच्ची के साथ चाचा पर दुष्कर्म का आरोप

*प्रतापगढ़ पट्टी कोतवाली केअंतर्गत ठनेपर गोपापुर गांव में दो वर्ष की बच्ची के साथ चाचा पर दुष्कर्म का आरोप*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जनपद के ठनेपुर गोपालपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि 17 सितंबर बुधवार की देर शाम लगभग चार बजे वह घर से सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। इतने में उसका रिश्ते में देवर पहुंचा और उसके दो वर्ष की बच्ची को घर के सामने खेलते देखा तो उसे गोद में उठा लिया और बगल में स्थित जंगल में लेकर चला गया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आस पास के लोग जो मवेशी चरा रहे थे वो दौडकर पहुंचे। लोगो को आता देख आरोपी वहां से भाग निकला और उन लोगों ने देखा कि बच्ची लहुलूहान होकर वहां पर पडी है। इसकी सूचना जब उसे मिली तो वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी बच्ची बेहोश हालत में पडी हुई थी। वह पास में मौजूद प्राईवेट अस्पताल में लेकर गई और बच्ची का इलाज कराया। आरोपी सुबह उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करने के साथ ही जान मारने की धमकी देने के साथ उससे भी दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला ने गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पट्टी इंचार्ज कोतवाल मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है मामले की जांच की जा रही है। मामला सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *