*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा जनसत्ता पार्टी के कार्यालय पर की गई मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापना*

*प्रतापगढ़ नगर पंचायत ढकवा जनसत्ता पार्टी के कार्यालय पर की गई मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापना*

*भारी संख्या में भक्त पहुंचकर कर रहे मां दुर्गा की पूजा अर्चना*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में नवरात्र की तैयारियां जोरो पर चल रही है इसी क्रम में ढकवा बाजार में मीरपुर रोड पर जनसत्ता दल पार्टी के कार्यालय पर मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। जिसमें नवरात्र के पहले दिन से ही पूजा अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे है। जनसत्ता दल पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, डॉ पंकज पाल, गुरु डीजे पवन मिश्र, शनि कोडर, के सहयोग से मूर्ति स्थापना की गई है। और ढकवा बाजार में दर्जनों पंडाल सजाए जा रहे है। सभी पंडालों में कलात्मक झांकियां की भी तैयारी की जा रही है। भक्तगण नौ दिनों तक पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। कई श्रद्धालु नौ दिन का व्रत भी रखेंगे। उनका मानना है कि मां दुर्गा की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *