*प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर अपहरण व फिरौती की घटना का हुआ खुलासा 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के अंदर अपहरण व फिरौती की घटना का हुआ खुलासा 04 अभियुक्त गिरफ्तार*

*पूर्वी अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र। लाल व सी ओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नारायणपुर गांव के दलपति वर्मा का जमीन दिखाने के बहाने अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया।घटना शनिवार सुबह 10 बजे की है। दलपति वर्मा अपने परिचित अनवर के साथ आसपुर देवसरा में जमीन देखने गए थे। वहां अनवर ने अपने चार साथियों की मदद से दलपति का अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें कार में जबरन बैठाकर अमरगढ़ ले गए और एक घर में बंद कर दिया। बदमाशों ने एक पड़ोसी महिला के माध्यम से दलपति को उनकी पत्नी से बात करवाई। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने फोन पर पत्नी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी और भुगतान न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत कंधई थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पकड़े गए गिरोह ने एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर 5 लाख रुपए लिए थे। जब उस व्यक्ति ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने दलपति का अपहरण कर फिरौती की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *