*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा जमीनी विवाद में 80 साल के बुजुर्ग को दबंगों ने पीटा*

*प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा जमीनी विवाद में 80 साल के बुजुर्ग को दबंगों ने पीटा*

*जिला अस्पताल में 10 दिन से चल रहा है बुजुर्ग का इलाज पुनः मेडिकल के लिए काट रहा अधिकारियों के चक्कर*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा के अंतर्गत नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर 2 पूरा के रहने वाले बृजेश मणि मौर्य का कहना है ‌। हमारे पड़ोसी राजेश मौर्य और बचई मौर्य से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। 27 जून 2025 दोपहर 2:00 बजे के आसपास जमीनी रंजिश को लेकर हमारे चाचा रामकुमार मौर्य जिनकी उम्र 80 वर्ष है । उनके ऊपर विपक्षी राजेश मौर्य आदि द्वारा लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया जाता है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पिछले 10 दिन से हालत गंभीर बनी हुई। और उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में इन लोगों द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया। साधारण धाराओं में। और जो अस्पताल से मेडिकल हुआ है। उस मेडिकल रिपोर्ट से हम लोग संतुष्ट नहीं है। उस मेडिकल रिपोर्ट में ना ही गंभीर चोटें और न हीं फैक्चर दिखाया गया। जबकि एक्स-रे में फैक्चर स्पष्ट है।पुनः मेडिकल के लिए जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसील संपूर्ण समाधान दिवस, का चक्कर लगा चुका हूं। लेकिन अभी तक पुनः मेडिकल ना हो सका जिसके लिए हम लोग बहुत परेशान हैं। उन लोगों के द्वारा आए दिन मारने पीटने की धमकी दी जा रही है। अतः मेरी प्रशासन से यही अनुरोध है। पुनः मेडिकल करवाते हुए दबंगों के ऊपर न्यायोचित कार्रवाई की जाए जिससे प्रार्थी को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *