*सर्प दंससे बालिका की मौत परिजनों में मचा कोहराम* 

*सर्प दंससे बालिका की मौत परिजनों में मचा कोहराम*

 

*संवाद -शिवपूजन मिश्रा*

 

लेदुका:-

बदलापुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लेदुका बाजार में बीती रात में सर्प दंश से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार निवासी सूरज बनवासी की 10 वर्षीय पुत्री परी घर में सोई थी रात में एक विषैले कोबरा सांप ने डस लिया परिजन काफी देर तक झाड़ फूंक के चक्कर में पड़े रहे और उसे लेकर मिरसादपुर पहुंचे जहां झाड़ फूंक वालों ने भी देखते ही जौनपुर जाने को कहा. आनन फानंन में परिजन परी को लेकर जौनपुर जा रहे थे कि रास्ते में परी की मौत हो गई ।वही परी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन किसी सर्प मित्र को बुलाकर सर्प को पकड़वाकर एक जार में रखकर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की तैयारी में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *