टीबी मुक्त भारत हमारा संकल्प संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह

टीबी मुक्त भारत हमारा संकल्प संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह – प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापूरी छपरा में संस्था द्वारा सदर ब्लाक के नौ पंचायत से गोद लिए गए मरीजों के लिए पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह संस्था की उपाध्यक्ष विभा सिंह एवं अतिथियों के द्वारा के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ करने के बाद संस्था के ओर से कुमार अनुज सिंह ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए टीबीरोग के बारे में विस्तार से बताया टी बी विभाग से जिला कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु शेखर ने सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में सभी मरीजों को बताया एवं टीपीटी लेने के लिए प्रेरित किया मुकेश कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक ने सभी मरीजों के डीबीटी संबंधित समस्याओं का हल किया डॉ धनंजय कुमार चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी मरीजों को दवा की पूरी खुराक लेने के लिए एवं पोषाहार लेने के लिए प्रेरित किया क्योंकि कमजोर शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता नहीं रहती है उन्होंने उपस्थित मरीजों का हेल्थ चेकअप कर सही सलाह भी उन्हें दी उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की एवं यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देते हुए सभी टीबी मरीज एवं उनके परिजनों को इस रोग से लड़ने के लिए आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए कहा तभी हम क्षय रोग से देश को मुक्त कर पाएंगे और प्रधानमंत्री का सपना पूरा हो सकेगा कार्यक्रम का संचालन कुमार अनुज सिंह ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरिजीत सिंह विवान वीर सिंह मणि शाही सुमन देवी प्रीति शाही श्रेया कुमारी रतन कुमार सुरेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!