*किसान यूनियन हिंद गुट द्वारा नाराज़ किसानों का उपजिलाधिकारी ने जाकर लिया 24 घण्टे बाद लिया ज्ञापन नहीं दी किसानों को तबज्जो*
अशोक कुमार वर्मा
*लम्भुआ सुल्तानपुर*
जनपद सुल्तानपुर के विधानसभा लम्भुआ तहसील अंतर्गत शुक्रवार को ही किसानों द्वारा ज्ञापन दिया जाना था मौके पर तहसीलदार और नायब तहसीलदार को किसानों ने ज्ञापन देने से यह कहकर मना कर दिया था
की पूर्व में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया था परन्तु राजस्व से जुड़ी समस्याओं के लिए जो उपजिलाधिकारी के स्तर से ही समाधान हो पाना संभव था जब कल समस्त अधिकारियों को इस ज्ञापन के बारे में पता था जिसकी पल पल की सूचना गोपनीय विभाग द्वारा ऊपर तक भेजी जानी थी
और जा भी रही थी जब मामले को पूरी तरह बिगड़ा तो शासन में बैठे अधिकारियों को गोपनीय जानकारियां मिल ही रही थी तो प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश देते हुए या यूं कहिए थक हार कर किसानों के समक्ष लगभग 24 घंटे बीतने के बाद आंदोलित किसानों के पास जाना पड़ा ज्ञापन लेने के तुरन्त बाद अपने मातहतों के साथ वापस चली आई किसानों की कोई बात ना सुनते हुए ज्ञापन लेते हुए
यह कहा कि जनता दर्शन में आईए वही किसान नेताओं ने यह कहा कि हमारी कोई निजी शिकायत नहीं है जिसके लिए हम जनता दर्शन में जाएं यह सामूहिक समस्या है जिसके लिए अब हम शासन और प्रशासन को नहीं बताएंगे और कभी भी 60 जिले की संगठन से बात करके प्रत्येक जिले से हमारा संगठन व संगठन के पदाधिकारी बात विचार विमर्श कर सभी जिलों से निकलकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आवास 5 कालिदास मार्ग लखनऊ को जाकर जैसे भी होगा
माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे अभी तक तो कोई बात नहीं थी लेकिन अब तो ज्ञापन भी नहीं देंगे और चले भी जाएंगे एक तरफ से सोचा जाए तो कोई बात नहीं दूसरी तरफ से अगर ध्यान दिया जाए तो यदि किसान लखनऊ पहुंच
ही गए तो *मोटी-मोटी हेडिंग में छपेगा सुल्तानपुर का चला किस पहुंचा लखनऊ* जनपद के अधिकारियों की कार्यशाली पर सवाल जरूर उठेगा आज चौथा स्तंभ मजबूर और बेवश होकर आगामी आने वाले समय में शासन प्रशासन को आगाह करने में महती भूमिका निभा रहा है
बाकी जनपदों के उच्च पदाधिकारियों की क्या मर्जी है वहीं किसानों ने जय जवान जय किसान के नारे लगाए और किसान और नेताओं ने पुलिस के कार्यों की खूब सराहना की और यह भी कहा कि हमारी कोई भी शिकायत पुलिस विभाग से नहीं है जो भी शिकायतें हैं वह सिर्फ राजस्व विभाग से हैं वहीं किसान हिंद गुट के पदाधिकारी के रूप में प्रदेश सचिव सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश महासचिव युवा संतोष मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष युवा दिलीप मिश्रा जिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी जिला महासचिव उमेश गुप्ता जिला प्रवक्ता महेश कुमार मिश्रा संगठन मंत्री अशोक कुमार विश्वकर्मा सचिव कृष्ण कुमार वी नंदलाल अंकित कोरी बृजेंद्र कुमार देवता दिन यादव कृष्ण मोहन लाल चंद्र भारती और महिला मोर्चा से मीरा देवी गीत देवी महिला तहसील अध्यक्ष हकीबुल निशा नंदिनी मालती मिश्रा कुसुम लता धनपत्ती देवी और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह के साथ-साथ कोतवाली देहात वा कोतवाली लम्भुआ की पुलिस भी कल से डटी रही किसानों के घर जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
