*प्रतापगढ़ / बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पहुंचे नगर पंचायत ढकवा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*
अनिल मिश्र
बहुजन समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल आज प्रतापगढ़ जिले के नवसृजित नगर पंचायत ढकवा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिस तरह से प्रदेश में अराजकता भ्रष्टाचार , में वृद्धि हुई है। इन सब को सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की सरकार ही रोक सकती है।
हमारी पार्टी ने अकेले दम पर सरकार बनाई है। और पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए मायावती ने कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया भी है। हमारी पार्टी 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। और जीतेगी भी उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। और एक बार फिर पुनः मायावती को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। भारी संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उमाशंकर पाल (जिला कार्यकारणी सदस्य बसपा प्रतापगढ़)प्रदीप कुमार गौतम (विधान सभा अध्यक्ष पट्टी) ममता दूबे,मनोज यादव ,सर्वेश पाल, पंकज पाल,श्याम सुन्दर गौतम, तुलसी दास, सचिन राय, पंकज राय, अभिषेक गौतम, मुकुल संजय ,विनोद कुमार, सुनील कुमार, गुड्डू पाल, अवधेश पाल, राकेश पाल,सोनू पाल, के .एल .गौतम, ब्रहमदेव गौतम, राहुल पाल, सुनील पाल, सैकड़ो बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल से मुलाकात की। और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया गया।तत्पश्चात स्वर्गीय राम जतन पाल प्रयागराज के शोक सभा के लिए निकल गए।
