प्रतापगढ़ स्पेशल टीम व रानीगंज पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*प्रतापगढ़ स्पेशल टीम व रानीगंज पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त पास 18.43 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में किया मुकदमा दर्ज*

अनिल मिश्र

प्रतापगढ़ जिले की स्पेशल टीम व रानीगंज पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी दीपक भूकर द्वारा जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ रानीगंज के कुशल पर्वेक्षण में स्पेशल टीम निरीक्षक अर्जुन सिंह व थाना प्रभारी रानीगंज प्रभात कुमार सिंह ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना इलाके के बनरहिया बाग भागीपुर के समीप दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मो. अनीश व मो. असलम रानीगंज थाना इलाके के गम्भीरपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 18.43 ग्राम एमडी ड्रग्स व क्रेटा कार के साथ रविवार को गिरफ्तार किया। नशीला पदार्थ की बरामदगी के संबंध में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही क्रेटा कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ कर दिया। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु जिलेभर में पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है। पुलिस ने अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *