*शाहगंज में हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार*

*शाहगंज में हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार*

प्रेम शर्मा

जौनपुर: थाना खेतासराय पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है| पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने जेल भेज दिया| आरोपी की पहचान अल्तमस (42) बर्ष के रूप में हुई है| जो सरवर पुर वार्ड नंबर-1का रहने वाला है| यह थाने का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर-50ए) अपराधी है| मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह करीब 3:10बजे आरोपी के घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया| आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया जिसमें एक ग्राइंडर, एक हेक्सा ब्लेड, आठ डिब्बा सिगरेट, दो पैकेट गुटखा और 9,500 नगद शामिल है| अल्तमश के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं |जिनमें चोरी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और दंगे जैसे मामले शामिल हैं| पुलिस ने मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है| गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक, मोहम्मद तारिक अंसारी, हेड कांस्टेबल संजय चौधरी और कांस्टेबल रंजीत कुमार यादव की टीम शामिल रही|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *