बीईओ अरविंद कुमार पांडे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया मध्याह्न भोजन
सिंगरामऊ। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अरविंद कुमार पांडे ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया तथा बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान किया।

बीईओ श्री पांडे ने कहा कि नियमित उपस्थिति से ही बच्चों का शैक्षणिक विकास संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि जो छात्र नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनके अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र उपस्थिति में निरंतर सुधार लाने पर विशेष जोर दिया।
