*आरपीएफ दरोगा की दलालों से मिली भगत से जंघई रेलवे स्टेशन पर दलाल कर रहे यात्रियों को हलाल*

*आरपीएफ दरोगा की दलालों से मिली भगत से जंघई रेलवे स्टेशन पर दलाल कर रहे यात्रियों को हलाल* –

*कतार में दलाल को आगे करने पर, जन मानस द्वारा विरोध करने पर, दारोगा द्वारा दी जा रही गलियां, आखिर यह किस ट्रेनिंग का हिस्सा?* –
*************************
माता चरण पांडे
*संवाददाता- तीखी आवाज 24.in मछली शहर*
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर जंघई आरपीएफ पुलिस चौकी के एक दरोगा की सरपरस्ती में दलाल खुले आम आरक्षित टिकट हेतु आने वालों को हलाल कर रहे हैं। आलम यह है टिकट हासिल करने हेतु लगाई जाने वाली कतार में पीछे खड़े तथाकथित दलालों को आरपीएफ के उक्त उपनिरीक्षक द्वारा आगे कर दिया जाता है। जिसका टिकट हेतु कतार में खड़ा कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उसे गालियों से नवाजने में उपनिरीक्षक कोई संकोच नहीं करते हैं। आश्चर्यजनक तो यह है कि एक टिकट लेने वाले टिकटार्थी को उक्त उपनिरीक्षक द्वारा दलाल का सहयोग लेने की सलाह देने में भी कोई गुरेज नहीं किया गया। जिसका आडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया है । बताया जाता है कि उक्त उपनिरीक्षक का चहेता दलाल लोगों को डुप्लीकेट रेलवे टिकट देकर धन उगाही कर रहा है। जिसमें अपना हिस्सा लेकर आरपीएफ दरोगा उसकी सुरक्षा में लगे रहते हैं। इस सम्बन्ध में संत रविदास नगर भदोही जिले के रामनगर निवासी अशोक पाल ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार का उपचार कराने हेतु मुम्बई जाने हेतु जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर जाकर टिकट आरक्षित कराना चाहा। जहां जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी पुलिस चौकी के एक दरोगा के संरक्षण में दलालों द्वारा कतार से पीछे धकेल दिया जाता रहा। जिसके कारण वह तीन दिन तक आरक्षित टिकट के लिए आरक्षण काउंटर पर कतार लगाता रहा लेकिन टिकट हासिल नहीं हो सका। तब उसने आरपीएफ के उक्त उपनिरीक्षक से सम्पर्क किया तो उप निरीक्षक ने दलाल का मोबाइल फोन देकर सम्पर्क करने की सलाह देते हुए बिना दलाल के आरक्षित टिकट नहीं मिलने की जानकारी दी। अशोक पाल ने बताया कि वह दलाल से मिलकर टिकट दिलाने हेतु अनुरोध किया। अशोक पाल ने बताया कि दलाल द्वारा पहले तो उसे आजकल कहकर टाल मटोल किया गया फिर उसे ऐसा टिकट दिया गया जिसपर चार लोगों का टिकट था। जिसमें दो लोगों को वह जानता भी नहीं था। अशोक पाल ने बताया कि जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर जंघई आरपीएफ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक की सरपरस्ती में दलाल टिकटार्थियो को हलाल कर रहे हैं।जिसकी शिकायत अशोक पाल ने विभागीय उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। फिलहाल आरपीएफ पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक का दलालों के ऊपर बरदहस्त की पूरे क्षेत्र में चर्चा ए खास बन गई है। जिसमें जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अशोक पाल का आरोप कहां तक सत्य है यह तो जांचोपरांत ही सामने आयेगा जिसे विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों को करना है। फिलहाल जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर स्थित आरक्षण टिकट काउंटर पर आरपीएफ के उपनिरीक्षक की सरपरस्ती में दलालों की परवान चढ़ रही दखलंदाजी टिकट हासिल करने वालों के लिए अभिशाप साबित हो रही है। जिसका लाभ उठाकर दलाल आरक्षित टिकट की आस में आने वालों को हलाल कर रहे हैं। जबकि जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही करने की बजाय मुंह फेर लेते हैं। क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *