*प्रतापगढ़/ थाना अंतू क्षेत्र के अंतर्गत हुई 50000 हजार की लूट*
*घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने लूट की घटना के अनावरण करने हेतु दिया निर्देश*
प्रतापगढ़ जिले के थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सभा आधारपुर मजरा गौरा में पास 50000 की लूट होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि अनुराग मिश्र पुत्र सुभाष चन्द्र मिश्र निवासी बलीपुर नई बस्ती थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ एवं गांव के अभिनव तिवारी पुत्र आदेश तिवारी निवासी बलीपुर नई बस्ती थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ के साथ अपनी इडिंगा कार से जा रहा था। वादी के अनुसार उसके गियर बॉक्स में खुले पचास हज़ार रुपए रखे थे। जैसे ही थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आधारपुर मजरा गौरा में पहुंचा कि 03 व्यक्ति टीवीएस मोटरसाइकिल सवार पीछे से आकर ड्राइवर के साइड से गाली-गलौज किए। दोनो कार सवार, कार रोककर नीचे उतर गये। तभी कार सवारों और तीनों मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी व मारपीट होने लगी एवं भीड़ इकट्ठा हो गई। वाद-विवाद के बाद तीनों मोटर साइकिल सवार वापस चले गये एवं दोनो व्यक्ति कार में बैठे तो वादी अनुराग मिश्र के बताने के अनुसार गियर बॉक्स में रखे हुए खुले पैसे नही थे। उक्त प्रकरण के संबंध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचिलत है। मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैश के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है पुलिस अधीक्षक द्वारा अनावरण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
